
सारण/मशरक – मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर शुक्रवार को आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान अरना पूरब टोला गांव निवासी राजा प्रसाद का 52 वर्षीय पुत्र महेश प्रसाद और डुमरसन गांव निवासी दवन साह का 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार साह, उपेन्द्र कुमार तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार तिवारी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि आपसी लेन-देन को लेकर वर्चस्व में मारपीट हुई जिसमें सभी घायल हो गए। मौके पर घायलों द्वारा इलाज के दौरान सीएचसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया गया। परिसर में ही हो हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल की मदद से मामलेे में शांति बहाल की और एक को हिरासत में ले लिया। मामलेे में दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




Recent Comments