यात्री रहे परेशान
✍परवेज अख्तर /सिवान ;
दारौंदा (सिवान) : दारौंदा स्टेशन जंक्शन पर आरक्षण काउंटर बुकिंग कर्मी नहीं रहने से शुक्रवार को आरक्षण टिकट काउंटर बंद हो गया है। विभाग काउंटर पर एक नोटिस चिपका कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त कर ली है। आरक्षण टिकट बंद होने की सूचना देखकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया। यात्रियोंं का कहना है कि शुक्रवार को बुकिंग कर्मी के नहीं आने के चलते टिकट आरक्षण ठप रहा। जब आरक्षण करने का समय हुआ तो कर्मचारी कहने लगे कि आरक्षण टिकट नहीं होगा, क्योंकि सिवान से कोई कर्मी नहीं आए हैं।