
छपरा के युवक ने भारत-चाइना बॉर्डर पर लहराया तिरंगा
छपरा : गड़खा के लाल ने भारत चाइना के बीच बुमला बॉर्डर पर “आपन छपरा” लिखा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया।मिली जानकारी के अनुसार गड़खा के मोतीराजपुर निवासी विजय साह का पुत्र चंदन कुमार साह ने आसाम के गोवाहाटी से चलकर 8 दिनों में चाइना बॉर्डर बुमला पहुचे। जहां पर उन्होंने अपनी टीम के साथ छपरा के लोगों को भी लहराया।चन्दन ने कहा कि सारण वासियों को देश-विदेश में जहां भी जाएं छपरा का नाम रोशन करें। कभी भी अपनी मातृभूमि को भूलनी नहीं चाहिए। अपनी संस्कृति सभ्यता को हमेशा याद रखना चाहिए। चंदन पिछले 22 वर्षों से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रह रहे हैं।पर्व त्यौहार के समय अपने गांव जरूर आते हैं।चन्दन के इस कार्य की सोशल साइट्स पर काफी प्रशंसा हो रही है।




Recent Comments