सिवान :सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों को दी गई विदाई
 सिवान : स्थानीय गांधी मैदान बुढ़िया माई मंदिर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल एवं कोचिंग में गुरुवार को समारोह आयोजित कर कक्षा नौ
के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्ष 10 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। वर्ग नौ के बच्चों ने दशम के वर्ग के बच्चों को उपहार भेंट किए। प्राचार्य ने दशम वर्ग के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विशिष्ट
पुरस्कार सामग्री से सम्मानित किया। तत्पश्चात शिक्षक एसके, आरके, एलबी, उदय पांडेय, एकेडी, सोनू कुमार आदि शिक्षकों ने कक्षा दशम के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।