सिवान :अगलगी में हजारों की संपत्ति जल राख
रघुनाथपुर (सिवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कौड़सर गांव में दलित बस्ती में बुधवार की रात अमरजीत मांझी की झोपड़ी में आग
लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। जब आग की लपटें झोपड़ी में दिखाई दीं तो लोग आनन-फानन में अपनी जान बचा कर भागने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने आग बुझाई। इसमें कपड़े, अनाज, बर्तन, कागजात सहित सभी सामान जल गए। जाड़े में यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है।




Recent Comments