जड़ी बूटी दिवस पर पौधारोपण
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : आचार्य बालकृष्णजी के जन्मोत्सव पर रविवार को जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इस मौके पर योग प्रचारक अंगद के नेतृत्व में जड़ी बूटी औषधीय पौधारोपण किया गया। इस दौरान योग प्रचारक ने जड़ी-बूटी के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर पूनम गुप्ता, विनोद सिंह, शिल्पी कुमारी, गुड़िया कुमारी, नेहा कुमारी, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राजपूत सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, हरनाथ सिंह, जय किशोर सिंह, रामधन सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments