दैनिक खोज खबर/छपरा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा छपरा नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं और बहनों की सुविधा के लिए दो टोटो का नि:शुल्क परिचालन कराया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना था।

लायंस अध्यक्ष आदित्य सोनी ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। इस अवसर पर माताओं एवं बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

वही लायंस सदस्य मनीष कुमार मनी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का संदेश देने का भी अवसर है। क्लब द्वारा समय-समय पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं।



लायंस क्लब छपरा टाउन की इस सामाजिक पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे सेवा एवं सामाजिक समर्पण का सराहनीय उदाहरण बताया।

इस मौके पर लायन कोषाध्यक्ष अमित सोनी, अभिषेक किशोर, लियो उज्ज्वल मिश्रा, लियो सत्यम सोनी, लियो रोहित कुमार मौजूद रहे ।