• विधायक ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी राजनीतिक जीवन की की कामना

Saran News छपरा: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को राखी बांधकर यह पवित्र त्योहार मनाया। इस अवसर पर विधायक ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मुख्यमंत्री का मंगल तिलक किया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

समृद्ध और सुरक्षित बिहार का संकल्प
रक्षासूत्र बांधने के बाद विधायक छोटी कुमारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, परस्पर सम्मान और विश्वास का अनूठा प्रतीक है।विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मजबूत नेतृत्व में बिहार विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भी विधायक छोटी कुमारी को रक्षाबंधन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने प्रदेश की समस्त बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी अडिग प्रतिबद्धता जताई।