नेपाल में बाढ़ से भयानक तबाही के बाद बिहार में भी बाढ़ की संभावना से प्रशासन अलर्ट मोड में आया

सारण डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने का दिये निर्देश

मढ़ौरा के प्रशासनिक अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश देते सारण डीएम
मढ़ौरा (सारण)। अनुमंडल क्षेत्र के पानापुर तरैया अमनौर आदि प्रखंड क्षेत्रों के गंडक के तटीय इलाकों में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। नेपाल के कैचमेंट एरिया से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।डीएम ने सभी अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील तटबंधों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वुधवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, सीओ कृष्ण कुमार सिंह, डीसीएलआर धन्नजय त्रिपाठी, मढ़ौरा थाना प्रभारी राजकिशोर प्रसाद सहित और कर्मी मौजूद थे। जिसमे गंडक नदी के तटीय इलाकों में सामुदायिक किचन, राहत केंद्र और सुरक्षित स्थान पहले से चिन्हित करने को कहा गया है। डीएम द्वारा संबंधित प्रखंड व अंचल क्षेत्र के अधिकारियों को भी विशेष तौर पर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया।वहीं, नावों के सुरक्षित परिचालन, लाइफ जैकेट, बालू-बोरा, पॉलीथिन शीट और राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस को भी अलर्ट करते हुए सभी थाना प्रभारियों को राहत और बचाव संसाधनों की जानकारी रखने का निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जा रही है।




Recent Comments