
मढ़ौरा(सारण). बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2024 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. मंगलवार को उन्होंने मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में निवर्तमान एसडीएम निधि राज से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. श्री मोहसिन ने पदभार संभालने के बाद अपनी कार्ययोजना साझा की. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था कायम रखना है.आगामी त्योहार ईद-ए-मिलादुन्नबी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और किसी भी तरह की प्रशासनिक समस्या न आने देने पर उनका विशेष जोर रहेगा.इसके अलावा, राशन कार्ड और अन्य लंबित विभागीय मामलों व जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.ज्ञात हो कि नये एसडीओ को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 और 163 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक कसावट और अधिक मजबूत होगी.




Recent Comments