
भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मनायी गई प्रथम पुण्यतिथि
#संजयविजित्वर (हाजीपुर)-भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मनायी गई प्रथम पुण्यतिथि। जय जवान, जय किसान ,जय विज्ञान का नारा देने वाले, भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं कविता पाठ आज पतंजलि चिकित्सालय एवं योग सेवा केंद्र के तत्वावधान में स्थानीय बाबू शिवजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ एम एन दास ने की । श्रद्धांजलि सभा के मुख्य वक्ता वरीय अधिवक्ता उमेश शाही ने कहा कि पार्टी को शून्य से शिखर तक अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पहुंचाया तथा दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह ने बाजपेयी जी की कविताओं का पाठ करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह ने वाजपेयी जी के द्वारा किए गए कार्यों की विशेष चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारी सदस्य डॉ अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की अटल बिहारी बाजपेयी कालजयी पुरुष है, उन्होंने दुश्मन को गले लगाने के लिए समझौता एक्सप्रेस दौड़ाए , वहीं कारगिल के मैदान में दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। इस सभा में एलजीपी जिलाध्यक्ष ठाकुर इन्दू भूषण सिंह, अरुण कुमार पासवान ,डॉक्टर अरुण निराला, सूर्य शेखर राय, अंजनी कुमार सिंह, चंद्रमोहन ,मधुकर पटेल, संजीव कुमार ,प्रो०संजय प्रसाद प्रो०रोशन कुमार ने भी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कविता पाठ भी हुआ जिसकी अध्यक्षता युवा कवि डॉ महेन्द्र प्रियदर्शी ने की और अपनी कविता – व्यर्थ नहीं जाने देंगे हम अटल तेरी बलिदान को ‘का पाठ किया, वही मेदनी मेनन ने शौर्य महाराणा जैसा पीडा़ मीरा तुलसी- सी ,सुकण्ठ,सुकवि बड़े अटल बिहारी जी का पाठ किया। इसके अतिरिक्त अन्य कई कवियों ने भी कविता पाठ किया। दूसरी ओर स्थानीय सुभाष चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में भी प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा भाजपा नगर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कर मनायी गई जिसकी अध्यक्षता राकेश कुमार सिंह ने की तथा संचालन मनीष शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बबीता सिंह, सुनील कुमार दास, कुणालजी, हिमांशु शेखर भास्कर, राजीव कुमार चुल्हाई सहित कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।




Recent Comments