राजद प्रत्याशी ने किया दर्जनों गाँवो में दौरा

कहा- अमनौर का होगा समुचित विकास


भेल्दी(सारण)।महागठंबधन के अमनौर प्रत्याशी सुनील राय ने सराय बक्स,सिरसा, जाफरपुर, बेदवलिया,डुमरिया महरुआ मलाही बांसडीह, समेत दर्जनों गाँव में सघन दौरा किया इस दौरान महिलाओं,बुजुर्गों और युवाओं के साथ बैठक कर समस्याओं को जान निजात दिलाने के आश्वाशन दिया।पूर्व प्रमुख सुनील राय ने कहाकि अमनौर के सभी गांवों के मतदाताओं ने इस बार तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनाने की मन बना चुके है।एनडीए सरकार में अफसरशाही बढ़ गई हैं। सभी गांव के लोगों को विकास करूंगा। इस दौरान उन्होंने सराय बख्श स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में पहुंचकर संत श्रीधर दास जी महाराज से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। विपुल कुमार यादव, बीडीसी अनिल कुमार उर्फ भूअर राय संजय राय राकेश राय हरि राय सिकंदर राय कांग्रेसी नेता रंजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।