निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति का जायजा लेते अधिकारी

Saran News, छपरा: जनगणना कार्य निदेशालय बिहार के सहायक निदेशक अंगद सिंह ने शुक्रवार को सारण जिले का दौरा किया। उन्होंने भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) कार्य के तहत ग्रामीण और शहरी निर्देशिका के डेटा कलेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छपरा नगर निगम के साथ नगरा और छपरा सदर प्रखंड चार्ज का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

कार्य प्रगति की जानकारी लेते जनगणना अधिकारी

प्रमुख निर्देश और बिंदु

  • डेटा की शुद्धता: डीसीएचबी के आंकड़े योजना और विकास कार्यों का आधार होते हैं, इसलिए डेटा पूरी तरह सटीक और शुद्ध होना चाहिए।
  • क्रॉस चेकिंग अनिवार्य: चार्ज अधिकारी क्षेत्र अधिकारियों द्वारा सबमिट किए गए डेटा की पूरी तरह क्रॉस चेकिंग करें। जब तक प्रामाणिकता की पुष्टि न हो, पोर्टल पर अंतिम अप्रूवल न दें। फाइनल अप्रूव करने का आदेश निदेशालय द्वारा दिया जाएगा।
  • वर्किंग मैप पर मार्किंग: दिल्ली से प्राप्त वर्किंग मैप पर क्षेत्र अधिकारियों के माध्यम से स्थानीय जनसुविधाओं की इंडेक्स नंबरिंग द्वारा स्थलीय मार्किंग कराने का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।
  • महत्वपूर्ण बदलावों की रिपोर्ट: क्षेत्र में आए महत्वपूर्ण बदलावों का प्रतिवेदन तैयार कर जिला नोडल को उपलब्ध कराने को कहा गया।
  • शून्य त्रुटि का लक्ष्य: जिला नोडल पदाधिकारी अदिति आनंद ने कहा कि सभी के सहयोग से सारण के डीसीएचबी को आदर्श और त्रुटिमुक्त रूप में तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त अरशद इमाम, नगरा बीडीओ अनुभव कुमार, सदर बीडीओ राहुल कुमार और बीएओ राजनारायण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:
#DCHB Bihar

#Census Directorate Bihar