
कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के शिक्षक व स्कूली बच्चे
AmnourNews (सारण)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जलालपुर के अपहर स्थित पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सारण वन प्रमंडल के सौजन्य से और अमनौर के वन उप परिसर पदाधिकारी कर्ण कुमार शेरा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बच्चों ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

पेड़ों को बांधी राखी और लिया रक्षा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में मौजूद विशाल वृक्षों को बच्चों ने रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही बच्चों ने ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ और ‘एक राखी वृक्ष के नाम’ जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन उप परिसर पदाधिकारी कर्ण कुमार शेरा ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में वृक्ष संरक्षण के प्रति नई चेतना जागृत होती है।

विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर विद्यालय परिसर में दर्जनों फलदार, फूलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक प्रो. शिवानन्द उपाध्याय, मेंटर राजकुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य कुंदन कुमार तिवारी, शिक्षक ई. धीरेंद्र मिश्रा, मंतोष राय, सुशील सिंह, दीपांकर भारद्वाज, के डी पंडित, अनुराधा कुमारी, गरिमा रानी, प्रियंका देवी, दृष्टि सान्वी, मुस्कान खातून, पिंकी राय, वन विभाग के कर्मी, इको क्लब के छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे।Tags: #Rakshabandhan #PlantTreesSaveLives #PetalsEternalTechnoSchool





Recent Comments