
मढ़ौरा (सारण)। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को मढ़ौरा की जामा मस्जिद में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे इलाके में त्योहार को लेकर काफी गर्मजोशी और उत्साह का माहौल रहा।

मस्जिद के अंदर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत और नात-ओ-मनकबत से हुई। इसके बाद देश और समाज में अमन-सुकून, शांति तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गई। शांति व्यवस्था और आपसी सहमति के मद्देनजर इस वर्ष कोई जुलूस नहीं निकाला गया, बल्कि सभी कार्यक्रम और तकरीरें मस्जिद की चारदीवारी के भीतर ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।इस दौरान उलेमाओं ने पैगंबर साहब के जीवन पर रोशनी डालते हुए उनके बताए अमन और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।




Recent Comments