सीवान।महादेवा ओपी थानाक्षेत्र के महादेवा मिशन स्थित एक दवा व्यवसायी के मकान से नगदी व जेवरात समेत तकरीबन 25 लाख रुपए मूल्य की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना तब घटी जब व्यवसाई अपने पिता के श्राद्धकर्म को ले पूरे परिवार समेत महादेवा मिशन स्थित घर मे ताला बंद कर बड़हरिया थानाक्षेत्र के जगतपुरा स्थित अपने पैतृक गांव गये थे। गुरुवार रात्रि जब व्यवसाई के पड़ोसी मिथलेश सिंह ने मोबाइल पर बताया कि घर के सीढ़ी का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही व्यवसाई हिमांशु कुमार उर्फ दीपू महादेवा मिशन स्थित अपने घर पहुचे तो देखा कि दरवाजे के ताला खुला हुआ है और घर के अंदर आलमारी का ताला टूटा पड़ा है। बदहवाश जब मैंने आलमारी चेक किया तो आलमारी में दवा दुकान का 19 लाख 50 हजार नगद तथा करीब साढ़े पांच लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहने समेत लगभग 25 लाख की चोरी कर ली गई है। इसको ले हिमांशु द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दवा व्यवसायी ने मामले में डॉग स्क्वायड से जांच की मांग की है। पुलिस ने देर शाम तक डॉग स्क्वायड टीम के पहुचंने के बाद जांच की बात कही। दवा व्यवसायी हिमांशु कुमार उर्फ दिपू कुमार ने बताया कि मेरे पिता का निधन 11 अगस्त को हो गया था। इस कारण उनके श्राद्ध संस्कार को पूरा करने के लिए मैं सपरिवार अपने गांव बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपूरा गांव चला गया था। 14 व 16 अगस्त को घर पर आया था उस समय सब ठीक था। गुरुवार की रात्रि में मेरे पड़ोसी मिथलेश सिंह द्वारा मुझे मोबाइल पर सूचना दी गई कि घर के सीढ़ी का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना पर रात्रि को अपने घर पर आया तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजा में लगे ताला को खोलकर घर के अंदर अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखा गया दवा दुकान का 19 लाख 50 हजार नगद तथा सोने चांदी के जेवरात समेत लगभग 25 लाख की चोरी कर ली गई है। गृहस्वामी ने बताया कि घर में एक गमछा पड़ है जो अज्ञात चोरों का हो सकता हैं। मैंने पुलिस से इसकी जांच डॉग स्क्वाड से कराने का अनुरोध किया है। फिलवक्त पुलिस द्वारा स्वान दस्ता की टीम को बुलवाया गया है। उम्मीद है कि देर शाम टीम जांच के लिए पहुंचेगी।