सारण : मढौरा में दो पक्षों के विवाद में मुख्य पार्षद पर भी प्राथमिकी दर्ज , 21 गिरफ्तार
#एक पक्ष ने मुख्य पार्षद ललन राय को तो दूसरे पक्ष ने पूर्व मुख्य पार्षद के पति नागेन्द राय सहित दोनों पक्षों से दर्जनों के खिलाफ चार मामलें दर्ज
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के असोईया गांव में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन में गानें बजाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में चार प्राथमिकी दर्ज कर 21 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है ।शनिवार और रविवार को आलाधिकारियों ने लगातार दो दिनों तक गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया । जिसमें सारण एसपी हर किशोर राय , जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद के साथ प्रशाशनिक अधिकारी शामिल थे । जबकि गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के तैनाती के बाद शांति कायम है ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शांति के प्रयास तेज कर दिये है । विधायक जितेन्द्र राय , पूर्व विधायक लाल बाबू राय ने भी गांव का दौरा कर लोगों से शांति और भाईचारे के साथ रहने की अपील की । वैसे एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती रखे हुये है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन में गाने बजाने के विवाद में मारपीट से लेकिन दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति विशेष घर सम्पत्ती और धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है । मूर्ति विसर्जन में अवरोध और मारपीट करने को लेकर गांव के दलित दिलीप राम द्वारा मुख्य पार्षद ललन राय , उनके पुत्र राहुल कुमार , हैदर अली साहित 18 लोग नामजद जबकि दर्जनों की संख्या में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । वही दूसरे पक्ष से दो प्राथमिकी में एक आजाद अली तो दूसरा मोहम्मद मुख्तार द्वारा दर्ज करायी गई है । जिसमें पूर्व मुख्य पार्षद के पति नागेन्द्र राय , जितेन्द्र राय , वीरेंद्र राय सहित एक में 5 तो दूसरे में 38 लोग नामजद और 200 के लगभग अज्ञात को आरोपी बनाया गया है । वही पुलिस प्रशासन ने भी चौथी प्राथमिकी दर्ज कर 73 लोगों को नामजद जबकि 150-200 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया है ।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने इस सम्बंध में केवल बताया की गांव में शांति है और दोनों पक्षों से कुल मिलाकर 21 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है । आपको बता दे कि शुक्रवार को देर संध्या असोइया गांव के नव युवको का समूह सरस्वती विसर्जन के लिये जा रहे थे ।तभी दूसरे पक्ष के विरोध से गांव में तनाव हो गया था । शनिवार को गांव में दो पक्षों में तनाव की खबर पर जिला प्रशासन के कान खड़े हो गये । आनन फानन में जिलाधिकारी और एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया । सारण जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद , एसपी हर किशोर राय , मढौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह , एसडीओ संजय कुमार राय ने घटना स्थल पर विवाद के कारणों और पीड़ित के साथ स्थानीय लोगों से मिलकर बारीकी से मामलें की पड़ताल किया था ।