महावीरी पूजा को लेकर हुई बैठक

✍परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के जामापुर रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को नवयुवक पूजा के सदस्यों द्वारा महावीरी पूजा को लेकर बैठक हुई। मौके पर महावीरी मेला को ले 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गय। मंदिर के पुजारी रामसुंदर त्यागी को अध्यक्ष, चंद्रमा सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान जुलूस निकालने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में नरेंद्र कुमार, रंजन कुमार, अंशु, वैभव राज, मनीष सिंह, पीयूष सिंह,
पुजीत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, नवनीत तिवारी, बबलू कुमार आदि शामिल थे।
——–