नित्यानंद कुमार।

Saran News दरियापुर (सारण): डेरनी गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को 12 घंटे के विशेष जप अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पूर्णिमा तिथि पर प्रत्येक माह होने वाले आयोजनों की श्रृंखला में आज विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:50 बजे आश्रम परिसर की साफ-सफाई के साथ हुई। इसके पश्चात सुबह 5:45 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कर्मकांड आरंभ हुआ। सुबह 6:37 बजे आशुतोष कुमार और भागीरथ कुमार को बारह घंटिये जप अनुष्ठान का मुख्य संकल्प कराया गया।संपूर्ण वैदिक कर्मकांड सद्गुरु मुकेश ऋषि के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान गुरु वंदना, साधनादि पवित्रिकरण, मंगलाचरण, षट्कर्म के पश्चात गुरु आवाहन, गायत्री आवाहन, सर्वदेव आवाहन, सर्वदेव नमस्कार और स्वस्तिवाचन किया गया। आश्रम से जुड़े समस्त शिष्यों ने बारी-बारी से जप अनुष्ठान में भाग लिया।संध्या 6 बजे भव्य दीपयज्ञ के साथ इस 12 घंटिये जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से राकेश प्रसाद, इंदु देवी, मंजू देवी, धर्मेंद्र राय और ललिता देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।