
रोते बिलखते परिजन को ढाढ़स देते जनप्रतिनिधि
रंजन कुमार श्रीवास्तव/तरैया (सारण):तरैया थाना क्षेत्र के खराटी गांव में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राम ब्यास सिंह के 45 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव प्रताप सिंह उर्फ राजन सिंह के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि राजन अपने घर के समीप साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में पसरा मातम
इस आकस्मिक दुर्घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीतू सिंह अपने तीनों बच्चों- पुत्र यश प्रताप सिंह और पुत्रियों निधि व साक्षी- के साथ रांची में रहती हैं। पति की मौत की दुखद खबर मिलते ही वे बेसुध हो गईं। वहीं, घर पर मौजूद मां, भाइयों (भानु प्रताप सिंह और भीष्म प्रताप सिंह) तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गणमान्य लोगों ने बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्व मुखिया बीर बहादुर राय और सरपंच शत्रुघ्न महतो समेत कई ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।




Recent Comments