सिवान :आखिरकार सात बर्ष बाद पुलिस को मिल ही गयी सफलता, फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर सिवान: जिले के जी बी नगर थाना कांड संख्या 26/11 के नामजद अभियुक्त मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गॉव निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ़ लोहा सिंह को पताही थाना ने गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया जिसे जी बी नगर पुलिस को सौप दिया। जी. बी. नगर थाना पुलिस ने क़ानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में शनिवार को प्रस्तुत किया जहाँ से न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।
आपको बता दे की जी बी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी स्वर्गीय सभानंद सिंह के पहली पत्नी मंजू देवी की हत्या सभानंद सिंह के दूसरी पत्नी अंजू देवी ने 10 मार्च 2011 को अपने मायके मोतिहारी जिले के भाड़े के हत्यारो द्वारा जमीनी बिबाद को लेकर गोली मार कर करवा दी थी। जिसको लेकर मृतका मंजू देवी के मायके सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी हीरा सिंह ने स्थानीय थाना में माधोपुर गांव निवासी स्वर्गीय सभानंद सिंह के दूसरी पत्नी अंजू देवी, मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव निवासी तंतु उर्फ़ राजा कुमार सिंह व अभिमन्यु सिंह उर्फ़ लोहा सिंह को नामजद किया था।
घटना के बाद पुलिस ने कांड के नामजद आरोपित माधोपुर गांव निवासी अंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन घटना के बाद से ही मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गाव निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ़ लोहा सिंह और तंतु उर्फ़ राजा कुमार सिंह फरार चल रहे थे जिसमे फरारी के हालत में पुलिस कुर्की जप्ती भी कर चुकी थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सुचना मिली और पताही थाना पुलिस ने हत्याभियुक्त अभिमन्यु सिंह उर्फ़ लोहा सिंह को गिरफ्तार कर जी. बी. नगर पुलिस को सौप दिया। वही हत्या कांड के नामजद आरोपित मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव निवासी तंतु उर्फ़ राजा कुमार सिंह अभी भी फरार चल रहा है। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस जाल बिछा रही है। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की गिरफ्तार हत्यारे को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments