•सिवान परवेज़ अख्तर का रिपोर्ट गलगी में चार घर स्वाहा, एक व्यक्ति झुलसा
गुठनी प्रखंड क्षेत्र के डरैला गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि एक घर में आग लग गई. आग लगने से दो परिवार का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं बच्चों के बचाने के क्रम में परिवार का मुखिया प्रभु राम झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार डरैला गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि प्रभु राम और भरत राम के घरों के बीच से अचनाक आग की लपट निकललती दिखाई दी. जब तक ग्रामीण जगते और परिजन सजग होते, आग भीषण रूप ले लिया. आग की लपटे देखते-देखते भरत राम, प्रभु राम, नागेंद्र राम तथा रविन्द्र राम के फुस के घरों को स्वाहा कर दिया. आग की चपेट में घर में घिरे बच्चों को निकालने के क्रम में प्रभु राम आग से झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया.
घायला अवस्था में प्रभु राम को स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया घर में रखे टीन का बक्सा, गेंहू, कपड़ा सहित नगदी रूपया व जरूरी कागजात जल कर राख हो गया है.





Recent Comments