सीवान लाॅकडाउन के दौरान मनुष्य से लेकर बेजुबान पशुओं तक ख्याल रख रहें हैं ये कोरोना वॉरियर्स पत्रकार

सीवान : वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हुए लाॅकडाउन के कारण जहां एक ओर आम लोगों अपने – अपने घरों में कैद हैं, वही इस लाॅकडाउन के कारण आम आदमी परेशान न हो । इसके लिए शहर की प्रसिद्ध धार्मिक व समाजसेवी संगठन श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीवान से जुड़े समाजसेवी कोरोना वॉरियर्स व पत्रकार पिछले 24 दिनों से लगातार शहर के जरूरतमंदों के बीच प्रत्येक रात घूम-घूमकर पॉकेटबंद भोजन, फल और बिस्कूट का वितरण कर रहे है ।
यही नहीं इस सेवा कार्य के दौरान सड़क पर भटकने वाले बेजुबान पशुओं को भी खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि इन बेजुबानों को भूखे पेट न सोना पड़ें।
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, सीवान के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान 6 अप्रैल से प्रतिदिन चल रहा है। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉक डाउन से गरीबों और मजदूरों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई हैं। इसलिए श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने लॉक डाउन तक लाचार और असहाय को पॉकेटबंद भोजन रात में देने का काम समिति के सदस्य और विभिन्न समाज सेवियो की मदद से कर रहा है।
✍#ParmarMediaSiwan