डाकिया ब्रह्मदेव राय के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड के कल्याणपुर उप डाकघर में समर्था शाखा डाकघर के डाक वाहक सह डाक वितरक श्री ब्रह्मदेव राय के सेवानिवृत्त हो जाने पर एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप डाकपाल श्री दीपक कुमार ने किया।वहीं संचालन समर्था शाखा डाकघर के कार्यवाहक शाखा डाकपाल श्री संजय सुमन ने किया।साथ ही श्री सुमन ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवा सेवानिवृती एक प्रक्रिया है। जिसे हर कर्मचारी को गुजरना पड़ता है ब्रह्मदेव राय जी ने भारतीय डाक विभाग में 39 वर्षों तक सेवा की उनके सेवाकाल के दौरान उनके खिलाफ एक भी शिकायत नहीं आया।जो सराहनीय है इससे सभी ग्रामीण डाक सेवकों को सीख लेनी चाहिए श्री राय के इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन वश में करने के लिए सभी लोगों ने इनकी प्रशंसा की।मौके पर डाक अधिकदर्शक राम कुमार चौधरी,उप डाकपाल दीपक कुमार,संजय सुमन,सरिता कुमारी,अनिता कुमारी,पंकज चंचल,दीपक झा,मुकेश राय,उमेश निराला,अजय पासवान,मिथिलेश राय सहित अन्य डाक सेवक मौजूद थे।