सिवान :बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ का हल्ला बोल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

•सीवान-: सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिक वापस लेने व समान काम के लिए समान वेतन लागू करने सहित विभिन्न 15 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर आक्रोशपूर्ण एकदिवसीय विशाल जंगी धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कार्यकारिणी के महासचिव सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को शहर के गांधी मैदान से जुलूस की शक्ल में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां शिक्षकों की जुलूस सभा में तब्दील हो गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार द्वारा माननीय उच्च न्यायालय पटना के पारित न्यायादेश समान काम के लिए समान वेतन को लागू नहीं करने तक विरोध जारी रहेगा।
•हठधर्मिता छोड़ समान वेतन दे सरकार:-धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ही ऐतिहासिक फैसला सुनाया हैं। जबकि बिहार सरकार ने पुनः सुप्रीम कोर्ट में उसी के आदेश को चुनौती देकर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया हैं । उन्होंने राज्य सरकार से हठधर्मिता छोड़ने की अपील करते हुए अविलंब समान काम के लिए समान वेतन लागू कराने की मांग की। वहीं जिला सचिव मोहम्मद शाहिद आलम ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। साथ ही आगामी चुनाव में सरकार को पटखनी देने की चेतावनी तक दे डाली।
•जिला पदाधिकारी को सौंपी गई मांग-पत्र की सूची:-
संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने जाने की बात कही । उन्होंने बताया कि मांग पत्र मेंं सौंपी गई निष्पादन के प्रत्येक बिंदुओं को संज्ञान में लेकर राज्य सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक स्थानीय विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए भी उनके द्वारा आश्वासन दिया गया।
• 1 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी:-नियोजित शिक्षक बहु-प्रतीक्षित मांग समान काम के लिए समान वेतन सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान नहीं होने की स्थिति में आर-पार की लड़ाई के मूड में है। यदि 31 जनवरी के पूर्व संगठन की मांग बिहार सरकार द्वारा नहीं मानी गई तो 1 फरवरी 2018 से संगठन चरणबद्ध तरीके से उग्र धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिले के सभी विद्यालयों में ताले जड़े जाएंगे। मैट्रिक व इंटर परीक्षा बहिष्कार के साथ-साथ मूल्यांकन का भी बहिष्कार किया जाएगा।
•धरणा स्थल पर ये रहे मौजूद:- सुधीर कुमार शर्मा (जिला महासचिव), मोहम्मद शाहिद आलम (जिला सचिव), मनोज कुमार यादव, राजीव रंजन तिवारी, सुरेंद्र पाण्डेय, प्रेम किशोर पाण्डेय, मोहम्मद रब्बान, जुनेद अली, अरविंद कुमार पाण्डेय, ललन बैठा, दीपक कुमार साह, अभिनव कुमार, ओमप्रकाश यादव, गौतम कुमार मांझी, गंगासागर पासवान, वसी अहमद गोसी, अली अब्बास, जयराम यादव, उमेश कुमार, संतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार महतो, अभिषेक कुमार, शैलेश कुमार, काशिफ रजा, जितेंद्र कुमार यादव, माह आलम, ब्रज किशोर कुमार राय, संतोष कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, अनवर हुसैन अंसारी, संजीव कुमार, शकील अख़्तर आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।
•15 सूत्री मांग-पत्र में वर्णित समस्याओं के मुख्य बिंदु
*1*- सुप्रीम कोर्ट में दायर “समान काम के बदले समान वेतन” याचिका सं० 41157/17 वापस लेने
*2*- हाई कोर्ट के न्यायादेश “समान काम का समान वेतन” लागू करने
*3*- नियमित शिक्षकों की भांति सेवा-शर्त लागू करने
*4*-पांच माह से लंबित वेतन भुगतान करने
*5*-विभिन्न जिलों का लंबित एरियर सहित बकाया वेतन भुगतान
*6*-एक अप्रैल 2017 से नियमानुकूल 7th पे फिक्सेशन
*7*-नियुक्ति के दो वर्ष पश्चात प्रशिक्षणरत् प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित वेतनमान देने
*8*-सुप्रीम कोर्ट के SLP-38759/16 न्यायादेश के के आलोक में तृतीय दक्षता परीक्षा अनुत्तीर्ण शिक्षकों की सेवा बरकरार रखने हुए वेतन भुगतान करना,
*9*-बीआरपी व सीआरसीसी चयन प्रक्रिया में संशोधन कर नियोजित शिक्षकों को आवेदन की अनुमति देने
*10*-मध्य विद्यालय के नियोजित शिक्षकों को वित्तीय प्रभार में रखने,
*11*-ओ डी एल शिक्षकों का ससमय परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करना
*12*-अनुकंपा के मामले में TET एवं प्रशिक्षण की बाध्यता समाप्त करने
*13*-मृतक शिक्षकों के आश्रितों को अविलंब चार लाख रुपए आवंटित करने
*14*-स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने
*15*-नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु नियोजन इकाई के वेतन मद के खाते को KYC से मुक्त रखने




Recent Comments