सारण :​जंगली सुअर ने तीन को किया जख्मी 
——
बनियापुर (सारण) 
थाना क्षेत्र के नदौवां गांव में जंगली सुअर ने तीन लोगों को मारकर जख्मी कर दिया है। जिनको इलाज के लिये। छपरा भेजा गया है। 
              घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात में सभी लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे कि एका एक जंगली सुअर बस्ती में घुस गया। और दरवाजे पर बैठे देवचन प्रसाद, श्री राम प्रसाद तथा जिरजा देवी पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। तथा उक्त सभी को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिस सभी को जख्मी हालत में छपरा भेजा गया। इन सभी जख्मी लोगों में देलचन प्रसाद की हालत चिंता जनक बताई जाती है।