
सारण :दरवाजे से चोरी हो गई बोलेरो गाड़ी
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के चोरौवां गांव से अज्ञात चोरों द्वारा बोलेरो गाड़ी चोरी कर ली गई है। जिसकी प्राथमिकी थाने में वाहन मालिक द्वारा दर्ज कराई गई है। जिसमें वाहन मालिक विनोद कुमार द्वारा बताया गया है कि उनकी बोलेरो गाड़ी रात्रि में दरवाजे पर लगी हुई थी कि अज्ञात चोरों उक्त गाड़ी चोरी कर फरार हो गये। घर के लोग सुबह देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। जिस मामले पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जा रहा है।




Recent Comments