
सिवान :विष्णु महायज्ञ को ले हुआ भूमि पूजन व ध्वजारोहण
#भूमि पूजन व ध्वजारोहण के दौरान मौजूद आचार्य व ग्रामीण जनता
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सिवान
दरौली .
सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बलिया गांव स्थित शंकर मंदिर के परिसर में होने वाले विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया. यह महायज्ञ 08 मार्च 2019 से लेकर 16 मार्च 2019 तक आयोजित होगा. इस मौके ध्वजारोहण भी किया गया. यह महायज्ञ अचार्य गंगाधर शुक्ल के देख-रेख में होगा. पूजा के बाद से महायज्ञ के प्रचार-प्रसार में लोग जुट गये है. ताकि महायज्ञ धूमधाम से संपन्न हो सके. इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातारण भक्तिमय हो गया था. लोग जय शिव, जय श्रीराम व जय हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं के नारे लगा रहे थे. ध्वजारोहण के समय अध्यक्ष डाक्टर राधाशरण मिश्रा, उपाध्यक्ष रामपूजन मिश्रा, पंडित हरिशंकर पांडे, कोषाध्यक्ष हंसनाथ पांडे, माधो मिश्रा, आनंद बिहारी मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, केदार मिश्रा, अमर शंकर मिश्रा, अमित मिश्रा, आनंद मिश्र, शिवानंद मिश्रा, शक्ति नारायण मिश्रा सहित भारी संख्या महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे.




Recent Comments