हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव पहुंचें हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र , बढाया खिलाड़ियों का मनोबल
#दैनिक खोज खबर के लिये सिवान से ✍परमार डाॅट काॅम की रिपोर्ट

🌐हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय सोमवार को सीवान के मैरवा लक्ष्मीपुर स्थित हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र पर पहुंच कर हैंडबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की । इस मौके पर जिला हैंडबॉल टीम के अधिकांश खिलाड़ी उपस्थित थे।

महासचिव ग्रामीण क्षेत्र में हैंडबॉल खेल के प्रति खिलाड़ियों के जूनून को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा को प्रति वर्ष 25 गेंद एवं मिनी हैंडबॉल टीम को प्रतिवर्ष एक सेट किट देने की घोषणा की।

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव व हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र के संस्थापक संजय पाठक ने बताया कि महासचिव महोदय के आगमन से हमारा मनोबल काफी बढा है और हम काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासचिव महोदय को सीवान ले आने के लिए हम जिले के सभी हैंडबॉल खिलाड़ियों की ओर से बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते है ।




Recent Comments