
सारण :हथियार के बल डकैतों ने लाखों की सम्पत्ति लूटी, गांव के लोग दहशत में
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
अमनौर (सारण)
थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में सोमवार की रात डकैतों ने नये अंदाज में हथियार के बल पर लाखों रुपये के गहने कपडे एवं नकद सहित साइकिल भी लेकर फरार हो गये।घटना की सूचना पाते ही अमनौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात किया।
मिली जानकारी के अनुसार अमनौर थानाक्षेत्र के कासीमपुर गांव व रसुलपुर पंचायत के वार्ड सदस्य कामेश्वर सिंह के घर में सोमवार की रात लगभग ग्यारह बजे डकैतों ने धावा बोला।डकैत पहले घर की छत पर चढ गये।घरवाले सभी सोये हुए थे।इसी बीच छत की सीढी से आंगन में उतरकर मेन दरवाजा को डैकतो ने खोल दिया। घर का मुखिया कामेश्वर सिंह एवं उनका पुत्र घर के सबसे उपरी मंजिल के छत पर सोए थे।घर के एक कमरा का दरवाजा जिसमें पतोहू सोयी थी ,उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था।पहले उसी घर में डकैत घुसे और घर में रखे सभी आभूषण कपडे एवं पतोहू के कान एवं गले से आभूषण कट्टे के बल पर निकाल लिये।बंदूक एवं गोली का भय दिखा डकैत दुसरे कमरे का दरवाजा तोड कर उसमें रखे सारा सामान आभूषण कपडे नकद पांच छ:हजार रुपये सहित तीन अटैची निकाल लिये।दुसरे एवं तीसरे कमरे सहित एक एक कमरों की तलासी लेने के बाद धर में कोठी को फोड़कर भी तलाशी लिया। चौदह-पन्ह की संख्या में पहुचे डकैत बिना आवाज किये दरवाजे पर खडी साइकिल भी उठाकर चले गये।।काफी समय बाद इस क्षेत्र म शुरु हुई डकैती की इस घटना से इस पास में दहशत का माहौल है।हालाकि घटना की सूचना लगते ही अमनौर थानाध्यक्ष सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन चंवर में किया लेकिन कोइ सुराग हांथ नहीं लगा।




Recent Comments