जिला महिला हाकी  टीम मुजफ्फरपुर रवाना 

बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 

मैरवा -( सीवान)
हाकी बिहार द्वारा मुजफ्फरपुर के सिकन्दरपुर नेहरू स्टेडीयम में आयोजित महिला जुनियर एवं सीनियर राज्य चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जिले की टीम गुरुवार को रवाना हो गइ.हाकी सिवान की सचिव श्रीमती संगीता देवी ने बताया कि यह हमारी राष्ट्रीय खेल है और हमलोग इस खेल को जिले  में शुरू कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं .उन्होनें आगे कहा कि  सन्साधनों की कमी के बावजूद भी हम अच्छा करने की लगातार कोशिश कर रहें हैं .उनके अनुसार टीम में सिन्धू कुमारी (कप्तान ), खूशबू कुमारी ,शिब्बू कुमारी ,सोनालिका कुमारी ,काजल कुमारी ,नेहा कुमारी , मनिशा कुमारी ,ज्योति तिवारी ,पायल कुमारी ,पल्लवी कुमारी ,श्रुती कुमारी ,साबरा खातून , अमिषा कुमारी ,ममता कुमारी , चंपा कुमारी ,का चयन किया गया  जबकि टीम मैनेजर विवेक कुमार सिंह को बनाया गया  .खेल के जिला  संयोजक संजय पाठक ने बताया कि इसके लिए आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं होने दी जायेगी .पाठक ने बताया कि तमिलनाडु  के निवासी मनोज कुमार ने बीस हजार रुपये  का  गोलकीपर किट जिले के लिए भेजे व आगे भी हाकी के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिये है .टीम के राज्य चैम्पियनशिप में भाग लेने पर चिकित्सक राजेश पांडे,श्रीकान्त यादव ,बसंत पाठक ,सरपंच विमल ओझा साहित कई लोगों ने शुभकामनायें दी हैं ।