मृदुल कच्छावा IPS की कार्यवाही,62 किलो अफीम डोडा चुरा पकड़ा
दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
भीलवाडा शहर 24 मई। सदर थाना पुलिस ने एक कार से 62 किलो अफीम डोडाचुरा पकडा । जानकारी देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा ने बताया कि सदर थाना प्रभारी मृदुल कच्छावा आईपीएस प्रोबेशनर ने पुलिस बल के साथ कार की तलाशी में भीलवाडा में 62 किलो डोडाचुरा पकडा व कार चालक गोपाल पिता हिरालाल यादव नि. न्यू बापूनगर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने कार जब्त करते हुये मु.न. 96/17 के तहत एनडीपीएस एक्ट 8/15 की धारा में अभियोग दर्ज किया है।




Recent Comments