विद्यालय को दुसरे पंचायत में टैग होने के विरोध में ग्रामीणों  ने शिक्षकों को बंधक बना  विरोध जताया 
▶️ अमनौर बीडीओ व भेल्दी थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद शिक्षक हुए मुक्त 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोरेया को तलवार पंचायत के मध्य विद्यालय शिकारपुर में टैग करने के  सरकारी आदेश को लेकर मंगलवार को स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित हो गए स्कूल में तालाबंदी कर दो शिक्षकों को बंधक बनाकर जमकर विरोध जताया।वहीं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर अमनौर बीडीओ वैभव कुमार और भेल्दी थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों  की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों की समस्याओं से अवगत होने के बाद बीडीओ ने कोरेया पंचायत के ही मध्य विद्यालय में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को टैग करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। तथा बंधक बनाए शिक्षक अजय कुमार भगत खुर्शीद अंसारी को मुक्त किया। 
विरोध व प्रदर्शन करने वाले में उप मुखिया प्रदीप भगत, वार्ड सदस्य राम बिल्ट, भगत वार्ड सदस्य सीतादेवीवंश ललित भगत बीडीसी जय राम भगत सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप था कि एक साजिश के तहत स्कूल को अन्य पंचायत के मध्य विद्यालय में टैग किया जा रहा है, जिससे छात्र – छात्राओं को विधालय जाने के लिए दूर का रास्ता तय करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।