सारण :स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर जगदम कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
छपरा
मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई छपरा के स्वयंसेवकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कॉलेज परिसर में उपजे झाड़ियों घासो को काटकर कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

तथा शौचालय के आसपास फैले कूड़े कचरे को साफ कर उसे उपयोग के लायक बनाया गया। इस अवसर पर *जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह* ने उपस्थित होकर एनएसएस स्वयंसेवकों की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयास से ही स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।। जगदम महाविद्यालय के प्राचार्य डा० के० के ०बैठा ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास की सफाई खुद से करनी चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करनी चाहिए ।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों में रणजीत कुमार ,
प्रिंस कुमार ,सन्नी सुमन, मकेशर पंडित अमृत ,निधि, प्रीति, प्रियंका ,रोशनी रोशन, सरिता, विशाल ,रितेश, रजनीकांत ,दीपक, बादल, शिवम, आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।।




Recent Comments