सारण:गरीब युवक के किडनी ट्रांसप्लांट के लिये सांसद के प्रयास से मिले दो लाख इक्कहत्तर हजार की सहायता राशि 
सोनपुर (सारण) 
स्थानीय प्रखंड के सबलपुर निवासी भूपेंद्र शर्मा के पुत्र 24 वर्षीय मुकेश कुमार की किडनी ट्रांसप्लांट के लिये स्थानीय सांसद के प्रयास से प्रधानमन्त्री राहत कोष से दो लाख इक्कहत्तर हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है । पीड़ित मुकेश कुमार के मां के आवेदन पर पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह और स्थानीय सांसद राज़ राजीव प्रताप रूढ़ी के अनुशंसा पर प्रधानमंत्री सहायता कोष से उक्त राशि की स्वीकृति मिली ।
 स्वीकृति  पत्र को पीड़ित मुकेश कुमार के पिता भूपेंद्र शर्मा को भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद श्री रूढ़ी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घर जाकर सौंपा । 

इस मौके पर भाजपा राज्य परिषद् के सदस्य राकेश सिंह ने कहा की गरीब और असहाय के मदद के लिये सांसद का निर्देश है की भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में लगे रहे । केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ समाज के वंचित हर व्यक्ति तक बिना भेदभाव के पहुंचनी चाहिये । जिसका प्रतिफल भी दिख रहा है की सारण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन में सबसे आगे है ।सांसद प्रतिनिधि ई .सतेयेंद्र सिंह और भाजपा के मनोज सिंह ने सांसद के प्रयास को गरीबों के हक में सराहनीय बाताया ।  सहायता राशि की स्वीकृति पत्र देने के मौके पर भाजपा के राकेश सिंह , गौतम कुमार चंदन , शिव बच्चन सिंह , अशोक जैतीक , नरेषु सिंह , कुमार गोपाल सिंह सहित एक दर्जन लोग थे ।