सीवान :मैरवा नगर क्षेत्र में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
===
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 
===
मैरवा-(सिवान )
मैरवा नगर क्षेत्र में रामनवमी को लेकर बुधवार को दिन में थानाध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण, बिहार सैन्य पुलिस बल,  सहित रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख सङक सहित मुहल्ले से निकाला गया। फ्लैग मार्च मझौली चौक होते हुवे धाम इलाके का भ्रमण करती हुई वापस थाना लौट गयी। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सहित पुअनि सल्लाउद्दीन,पुअनी रामरुप महतो , पुअनी बिजय बहादुर सिंह,  सअनि विनोद शर्मा सहित अन्य  जवानों ने सक्रियता से भाग लिया ।