सारण:अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से दो आशा कार्यकर्ता घायल  
 परसा-
बनकेरवा परसा मुख्य मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा के समीप अनियांत्रित बोलेरो की ठोकर से बाइक से अस्पताल आ रही दो आशा कार्यकर्त्ता गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल आशा को स्थानीय व् दुकानदारो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।घायल आशा विशुनपुर गांव निवासी अशोक ठाकुर की पत्नी इंदु देवी और अनिल ठाकुर की पत्नी विभा देवी बताई जाती है।