सारण :सोनहो बाजार से पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सुबह जब स्थानीय लोगों ने उक्त शव को देख अचंभित हो गये।जिसकी सूचना मिलने पर भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंची। अमनौर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी कैलाश राम व उसकी पत्नी सोना देवी ने उक्त शव को पहचान की बताया कि मकेर थाना क्षेत्र के बाडी़चक डीह गांव निवासी व मेरा भाई  50 वर्षीय दिनेश राम है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मौत की वजह का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है।  हालांकि उसके बहनोई ने मौत का कारण शराब पीने के वजह से होने की शक जाहिर किया है।