सारण :ऐसा कार्य नही करे जिसे दूसरे को दुःख पहुचे-पूर्व मंत्री

परसा-
ईश्वर की कृपा के बिना एक पता भी नही हिल सकता है।मानव जाती में जन्म लिया तो पाप से दूर रहकर धर्म का काम करना चाहिए।कोई ऐसा कार्य नही करे जिसे दूसरे को दुःख पहुचे।उक्त बाते नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ शोभेपरसा में आयोजित नव दिवसीय श्री मारुती नंदन महायज्ञ में आरती पूजन के उपरांत पूर्व मंत्री स स्थानीय बिधायक चन्द्रिका राय ने संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा की भगवन का आशिर्बाद सब मनुष्य पर बराबर रहता है।लेकिन कर्तब्य के अनुसार फल मिलता है।भगवन की भक्ति से शारीर का कष्ट ख़त्म हो जाता है।ग्रामीण क्षेत्र में महायज्ञ के आयोजन करता को पूर्व मंत्री बधाई दिया।तथा ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया।आरती पूजन के पूर्व यज्ञ का मुख्य संयोजक इंद्र भूषण सिंह द्वारा पूर्व मंत्री को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया।आरती पूजन में बीएओ सत्यनारायण राय राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय आचार्य प्रभु नाथ उपाध्याय अर्जुन सिंह नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास उप मुख्य पार्षद सत्येन्द्र राय अशोक कुमार चैन धर्मेन्द्र राय दरोगा राय वार्ड पार्षद देवेन्द्र सिंह ललन राय गोरख राय आदि शामिल थे।