सारण :ग्रामीणों के साथ मुखिया ने किया बैठक
प्राथमिक स्वास्थ्य  केन्द्र की कुव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष
——
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—–
रसूलपुर -एकमा 
प्रख॔ड अधीन चनचौरा पंचायत के मोहब्बत नाथ के मठिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुव्यवस्था को लेकर स्थानीय मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय ने गुरूवार को ग्रामीणों के साथ बैठक किया ।स्वास्थ्य केन्द्र की कुव्यवस्था से ग्रामीणों में बेतहासा रोष को लेकर मुखिया ने ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच स्थिति का जायजा लिया एवं स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाली पर दुख प्रकट किया।इस संबंध में मुखिया ने पी एच सी एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बातचीत कर बदहाल स्वास्थ्य केन्द्र की अतिशिघ्र सुदृढ़ ब्यवस्था कराने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।