​*मधेपुरा:- जीएसटी से संबंधित कार्यशाला कल ,व्यवसायिक की उपस्थिति अनिवार्य*
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
   ✍*3 जून 2017 दिन के 11:00 बजे कार्यशाला होगी प्रारंभ*
उपायुक्त वाणिज्यकर कार्यालय,  मधेपुरा ने प्रेस विज्ञप्ति कर जीएसटी प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए व्यवसायिक  को आवश्यकता बतलाई है।

 सनद रहे कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने की संभावना है।इसके मद्देनजर रखते हुए वाणिज्य कर विभाग, बिहार ने नियमों और प्रावधानों से व्यावसायिकों को अवगत कराने की बात कही है ।
उपायुक्त वाणिज्यकर कार्यालय, मधेपुरा द्वारा 3 जून 2017 दिन के 11:00 बजे मधेपुरा मेन रोड स्थित होटल ग्रैंड लखनऊ के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया है ।GST के अंतर्गत पुराने VAT, प्रवेशकर, CST नियमों से नए प्रावधानों में Magrate करने व्यवसायिक  का पूरा ख्याल रखा गया है ।समय के साथ व्यवसायिक कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।