इकलेरा डांडा बस्ती में पेयजल आपूर्ति बाहल

फिरोज खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बांरा 23 मई। रानी बड़ोद ग्राम पंचायत के गाँव इकलेरा डांडा के लोगो पीने का पानी नही मिल रहा था। बस्ती के कन्हेयालाल सहरिया ने बताया की गत दिनों बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। तब से ही लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे थे। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता जीवनलाल राठोर ने बताया की नया ट्रांसफार्मर रखवा कर तथा 4 लीकेज ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करवा दी है। व्ही टंकी की साफ सफाई भी करवा दी है। ज्ञात रहे की इस बस्ती के लोगो को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था।




Recent Comments