सारण :सांसद कोष से जलमीनार व स्नानागार का शिलान्यास

दरियापुर/सारण
स्थानीय सांसद व पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी के कोष से मगरपाल पंचायत के वार्ड न 1 में पहले जलमीनार व स्नानागार का शिलान्यास मंगलवार को किया गया।शिलान्यास सोनपुर डीसीएलआर उपेन्द्र कुमार पाल ,मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश राय व सोनपुर इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फ़ोर कर व फीता काट कर किया।इस अवसर पर डीसीएलआर व सांसद के प्रतिनिधि बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सांसद की पहल पर उनके कोष से यह अनुमण्डल का पहला स्नानागार व जलमीनार का यहां निर्माण कराया जा रहा है।इसके बन जाने से आम लोगों के साथ साथ खासकर गरीब महिलाओं को इसका भरपूर लाभ मिलेगा श्री सिंह ने कहा कि छपरा सांसद हमेसा छपरा के विकास के लिए हमेसा कुछ न कुछ हमेसा जनता के लिए करते रहते है ,उसी क्रम में यहा जलमीनार के साथ साथ स्नानघर भी बनाया जा रहा है वो भी सड़क के किनारे ताकि दूर दराज से आये हुए महिलाएं इसका लाभ ले सके। ज्ञात हो कि यह स्नानघर सिर्फ महिलाये के लिए है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रामानन्द सिंह , मुखिया पिंटू सिंह ,निरंजन शर्मा ,विकास कुमार राम,मोसाहेब महतो,पप्पू ओझा, रणधीर सिंह, जितेंद्र गिरी,सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।