योगापट्टी-:लगी आग से दर्जनभर घर जलकर राख
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी थाना क्षेत्र के बगही पुरैना गांव मे अचानक लगी आग से दर्जनभर घर जलकर राख मे तब्दील हो गयी । घटना शुक्रवार की देर रात बगही पुरैना गांव के नौशाद मिया के घर से अचानक आग लग गयी । धीरे-धीरे आग की लपटे विकराल रूप धारण कर दर्जनभर घरो को जल कर राख कर दिया। सभी घरो में रखे सभी गृहपयोगी समान सहित नगद रूपये की जलने की खबर है । इस घटना में चार बकरियां भी जल कर राख हो गई । एक गाय झुलस गई । इस हादसे मे गांव के मु.मालती खातुन , सहजाद मियाँ, हाकिम मियाँ , गुलटेनी मियाँ , वकील मियाँ ,मुख्तार मियाँ, अनवर मियाँ ,गफार मियाँ आदि लोगो का घर जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका । घटना की खबर पर घटनास्थल पर बीडीओ और थानाध्यक्ष पहुचकर जायजा लिया । थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के साथ सहयोग किया । उन्होंने बताया कि अगलगी के घटना की सनहा दर्ज कर लिया गया है । बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि आगलगी के घटना की सूचना मिलने पर राजस्व कर्मचारियों को अग्नि पीडितों की सूची तैयार करने के लिए भेजा गया है। और अग्नि पिडितो को तत्काल राहत सामग्री दी जा रही है ।




Recent Comments