सिवान :कुआं में मिला अज्ञात युवक का शव
परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला बंगरा गांव के निकट मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग से उत्तर स्थित एक कुआं में एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। कुआं में शव होने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए जाने की आशंका से सनसनी फैल गई। देखते-देखते ही शव देखने के लिए काफी संख्या में वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।युवक सिर के बल कुएं में गिरा हुआ था। समझा जा रहा है कि पानी मे डूबने के कारण दम घुट कर उसकी मौत हो गई होगी।
वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारण का पता चल सकेगा।
—




Recent Comments