छपरा में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या
संवाददाता, छपरा
    शहर के कटरा बाजार के निकट अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर की हत्या। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसडीएस कॉलेज के निकट कुछ युवकों ने एक युवक को घेर लिया व उससे मारपीट की। इसी दौरान किसी युवक ने चाकू मार दिया।
    घायल अवस्था मे उक्त युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ मिथिलेन्द्र कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

    मृत युवक की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर ग्राम निवासी तपेश्वर सिंह का पुत्र सुशांत सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस ने ही परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दिया।
  वही सदर अस्पताल पहुँचकर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चेतनारायण राय, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी ली। घटना की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है वही पुलिस भी हत्यारो की तलाश में लग गयी है।