सारण :विद्यालय के स्थापना दिवस पर एकल मौखिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
#सुरभि तिवारी/तरैया
तरैया :05.मार्च 18:
हरखपुरा सावित्री बाल उद्यान विद्यालय के 34वां स्थापना दिवस के अवसर पर माँ शारदे एकल मौखिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।जिसमें प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।टॉप टेन विधार्थियो को कलाई घड़ी,दीवाल घड़ी,टेबुल लैम्प व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागीयो में विशाल कुमार यादव,इंद्रजीत कुमार, यादव,नवनीत कुमार ,प्रशांत कुमार,प्रियांशु कुमार,मोहन अंसारी,सुभाष कुमार नट,मनीष कुमार,आदित्य कुमार,आबिद कुमार व अमित कुमार शामिल है।उक्त मौके पर आयोजक अशोक लाल श्रीवास्तव, अणु लाल श्रीवास्तव,पूर्व एचएम परशुराम सिंह,अरुण सिंह,अमित कुमार सिंह, प्रमोद लाल,मिथलेश सिंह व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments