बून्दी: सांसद ओम बिरला ने नायक सम्मेलन में वर-वधु दिया आशीर्वाद
भूरे खां
बून्दी 4 मई। सांसद ओम बिरला ने नायक समाज देश का मेहनतकश इंसान है हमे इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। सांसद ओम बिरला गुरुवार को तालेड़ा व बून्दी में जनसुनवाई के पश्चात बून्दी में कुम्भा स्टेडियम में श्री रघुवंशी नायक समाज विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के बाद सम्मेलन के मंच पर नायक समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नायक समाज अपने बालकों को नई तकनीक के शिक्षा, उधोग से अपने समाज और देश हित में हर अंतिम व्यक्ति को साथ जोड़कर कड़ी से कड़ी मिलाते हुए मजबूत इरादों के साथ खुशहाल रहे। वर-वधु अपने सात वचनों के साथ जीवन की नई शुरुआत करे। सम्मेलन के लिए आकाश नायक व लाखन नायक की सराहना की इस अवसर पर सांसद ओम बिरला का मंच पर नायक समाज के अध्यक्ष लाखन सिंह नायक, सम्मेलन संयोजक आकाश नायक, पार्षद हंसराज नायक, सुनील नायक, गोल्डन नायक ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद बिरला के साथ भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट, महेश गुर्जर, धीरेन्द्र आचार्य, मनोज जांगिड, निर्मल मालव, संजय मीणा, लोकेश गुर्जर आदि साथ थे।




Recent Comments