सारण :विशाखापट्टनम में आयोजित नेशनल मीट में अच्छे प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट्स क्लब के खिलाड़ियों को एक सभा के माध्यम से किया गया सम्मानित
अमनौर /सारण

विशाखापट्टनम में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट में अच्छे प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट्स क्लब के खिलाड़ियों को एक सभा के माध्यम से सम्मानित किया गया. शनिवार को केडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में सारण जिला एथलेटिक्स संघ के ओर से अमनौर के स्टूडेंट्स क्लब के खिलाड़ियों ने विशाखापट्टनम में आयोजित नेशनल मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें ट्रेक सुट व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उक्त समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जज दिनेश शर्मा ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में सौहार्द व भाईचारे का पैगाम जाता है. खेल से खिलाड़ियों की मानसिक एवं भौतिक विकास होता है. वहीं विशिष्ट अतिथि मढौरा एसडीओ संजय राय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ केदार नाथ व एचआर काॅलेज के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने कहा कि सिखने की कला ही खेल है. खेल के प्रति चेतना जग जाए तो खिलाड़ी को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अत्यधिक उर्जावान होते हैं. देखने को मिला है कि जितने भी खिलाड़ी देश दुनिया में अपनी परचम लहराया है वह ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं. उक्त मौके पर आयोजक द्वारा पूर्व खिलाड़ियों व बुद्धिजीवियों को भी सम्मानित किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप चंदन कुमार सिंह, केडी पब्लिक स्कूल के निदेशक चन्द्रकेत कुमार, मनन सिंह, नवीन पुरी, ब्रिजकिशोर सिंह, रामाशंकर सिंह, प्रियंका कौशल, संजय मिश्रा, पप्पू सिंह ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त किए. सभा की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका प्रसाद ने किया.




Recent Comments