सारण:कुहासे में ब्रेकर के वजह से बड़ी हादसा होते होते बची 
#कुहासे में एकाएक दिखे ब्रेकर पर टैंकर ने मारी ब्रेक तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने मारी जोड़ से ठोकर
मशरक (सारण)एस एच 73 पर आज सुबह पांच बजे गहरी कुहासे व तीखे मोड़ पर रोड ब्रेकर होने के कारण आए दिन ऐसी दुर्घटना हो रही हैं आज ही सुबह पांच बजे एक टैंकर महाराजगंज से पटना जा रही थी कि ठीक उसके पीछे से ट्रक नम्बरUP5T -5145 जो भटनी से हाजीपुर जाने के क्रम मे देवरिया बाजार के पास सियरभुक्का गांव मे रामाशीष शर्मा के मकान मे एक बड़ी हादसा होते -होते बचा क्योंकि रामाशीष शर्मा के परिवार वाले लोग उसी रुम मे सोये हुए थे जहां ट्रक ने तीन टाटा के सवारी गाड़ी व एक अटो जो रोड के बगल मे खड़े थे ।आगे टैंकर थी जो ब्रेकर पर ब्रेक मारी ट्रक बहुत पहले से ही ओभरटेक कर रहा था कि ब्रेकर पर पीछे से इतनी जबरदस्त टक्कर मारी है कि टैंकर पचास फीट की दूरी पर रोड के बगल मे दाहिने साइड मे नथू सिंह मकान के पास वाली गड्ढे मे जा गिरी है और ट्रक अनियंत्रित होकर चार गाड़ियों को घसीटते हुए रामाशीष शर्मा के मकान के पास अगर पेड़ नहीं होती तो आज एक बहुत बड़ा घटना होन से टला ।अनियंत्रित ट्रक चारों गाड़ियों को घसीटते हुए घर मे टक्कराने ही वाली थी कि एक गाड़ी पेड़ मे फंस गई जिससे ट्रक अपने आप रुकावट के कारण बन्द हो गई जिससे दुर्घटना टल गया ।ट्रक के पीछे से टक्कराने के कारण टैंकर भी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया है और चार गाड़ियों मे तीन गाड़ी का सबसे ज्यादा बर्बादी हुआ है ।ट्रक ड्राइवर को आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया उसके पैर और सर मे चोट लगीं हैं  ।बाकी किसी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं लगी है ।लोग जबतक गाड़ी को देखते मे लगे कि घायल ड्राइवर कहीं फरार हो गया ।